जिला अधिकारी के दिशा निर्देशन में होगा सरकार-जनता के द्वार कार्यक्रम, विभिन्न विकासखंडों में लगेगा जनता दरबार

4 मार्च को नारी गांव(अगस्त्यमुनि) में, 5 मार्च को उछोला गांव, कुराली गांव में और 6 मार्च को चोंडा सिराई गांव में सुनी जाएंगी जन-समस्याएं

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के दिशा निर्देशन में सरकार-जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद रुद्रप्रयाग के विभिन्न विकासखंडों में जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे। इस विशेष अभियान के तहत आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
जनता दरबार का कार्यक्रम के तहत 4 मार्च को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश विकासखंड अगस्त्यमुनि के नारी गांव में आयोजित जनता दरबार में जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। 5 मार्च को उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया उछोला गांव में आयोजित जनता दरबार में प्रतिभाग करेंगे और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करेगे। 5 मार्च को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता पाला कुराली गांव में जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और
शिकायतों का समाधान करेंगे। 6 मार्च को लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मोहन सिंह आर्य चोंडा सिराई गांव में जनता दरबार के तहत क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे
इस दौरान जिला अधिकारी सौरभ गहरवार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार-जनता के द्वार कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

जिला सूचना अधिकारी
रुद्रप्रयाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *