शहीदों के गांव पहुंचे सीएम धामी

रुड़की । रुड़की के कुंजा बहादुरपुर में शहीद राजा विजय सिंह गुर्जर और उनके सेनापति शहीद कल्याण सिंह गुर्जर का 200 वा बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में पहुंचकर शहीद राजा विजय सिंह गुर्जर व शहीद सेनापति कल्याण सिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण किया। वही सीएम पुष्कर सिंह धामी का समिती के पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वही सीएम धामी ने कहा कि शहीदों के बलिदान को नहीं भूलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस गांव का विकास यहां के लिए नही बल्कि पूरे प्रदेश के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा इसी गांव से भारत को स्वतंत्र कराने की एक बड़ी मशाल की शुरुआत हुई थी।

इसलिए हमारा राष्ट्रीय महत्व का यह स्थान हैं। और यहां के जितने भी प्रस्ताव समिति ने दिए थे उन सभी प्रस्ताव को आगे बढ़ाया गया हैं। और सरकार का आगे भी प्रयास रहेगा कि इस गांव का सर्वांगीण विकास हो। वही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं के जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा को देश की जनता पसंद कर रही है। जिस कारण तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।

उन्होंने हरियाणा चुनाव को लेकर कहां की हरियाणा में भी इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा से बनने जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराह शहीद स्मारक पर भी पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने बलिदानियों को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *