स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वास्थ्य शिविरों के तहत जनपद रूद्रप्रयाग में अब तक 13181 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। अभियान के तहत शुक्रवार 26 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में विशेषज्ञ हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वार स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रक्तचाप, शुगर, एनीमिया जांच, रक्त कोष पोर्टल पर पंजीकरण, टीबी स्क्रीनिंग, गर्भवती की जांच, स्वास्थ्य जांच, औषधी वितरण आदि सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। गई। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक 13181 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 1569 गर्भवती महिलाओं की जांच, 128 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, 1789 किशोर-किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच, आभा, पीएम जेएवाई कार्ड 68 व विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से संबंधित 5694 की काउंसलिंग, 3845 की टीबी स्क्रीनिंग, 29 निक्षय मित्र पंजीकरण के अलावा, 415 के एक्स-रे व 71 की अत्याधुनिक तकनीक नॉट द्वारा बलगम जांच की गई है। वहीं, बुधवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण व माहवारी स्वच्छता पर चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। साथ ही आरबीएसके टीम द्वारा विद्यालय में किशोर-किशोरियों के हीमोग्लोबिन की जांच व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Leave a Reply