ब्रेकिंग न्यूज़ रूद्रप्रयाग : गुलदार ने किया महिला को घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ रूद्रप्रयाग : बसुकेदार तहसील के ग्राम पंचायत डालसिंगी में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, महिला ने गुलदार के साथ कई देर तक दारांती से वार कर संघर्ष किया और किसी तरह जान बाचई। महिला को ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यनि ले जाया जा रहा है।

प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम डालसिंगी की बिंदेश्वरी देवी पत्नी सोबत सिंह (60) खेत में घास काट रही थी कि पीछे से घात लगाये गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने हाथ में मौजूद दरांती से गुलदार पर कई वार किये तब जाकर गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। इस बीच महिला की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि ले जाया जा रहा है।

पहाडों में वन्य जीव मानव के संघर्ष की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज पहाड़ के अलग अलग हिस्सों से इतर की खबरे झकझोर करने वाली आ रही हैं। जंगली जानवरों के हमलों से आए दिन लोग जान गवा रहे हैं लेकिन हमारे नीति नियंता बस तमाशा देख रहे हैं। ऐसा लग रहा है पहाड़ धीरे धीरे जंगलराज की ओर बढ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *