जखोली में गुलदार को पकड़ने के लिए सघन अभियान जारी


खराब मौसम एवं बारिश के बीच भी नहीं रुका अभियान

वन विभाग की 32 सदस्यीय टीम तत्परता से कर रही माॅनीटरिंग

     जखोली ब्लॉक के अंतर्गत गुलदार प्रभावित क्षेत्र में सक्रिय गुलदार को पकड़ने के लिए रूद्रप्रयाग वन विभाग की आर. आर. टी. टीम के द्वारा सघन खोजी अभियान लगातार जारी है। विभागीय स्तर पर गुलदार को पकड़ने/नष्ट करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग की 32 सदस्यीय टीम द्वारा गुलदार एवं संबंधित गतिविधियों की लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है।


    उप प्रभागीय वनाधिकारी जखोली डॉ. दिवाकर पंत एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि वन विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से भी गुलदार को खोजने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि खराब मौसम तथा बारिश इस अभियान में बाधा बन रहा है। वन विभाग कैमरा ट्रैप तथा हाई डेंसिटी कैमरा के द्वारा भी गुलदार की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग द्वारा 2 पिंजरे भी लगाए गए हैं। गहरी खाई, गधेरे एवं झाड़ियों में गुलदार के छिपे होने की आशंका बनी हुई है। साथ ही रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *