अवैध मदरसों पर बड़ा एक्शन, यहाँ हुए 21 अवैध मदरसे सीज

नैनीताल। महज दो दिनों के भीतर, हल्द्वानी और कालाढूंगी क्षेत्र में कुल 21 मदरसे सील कर दिए गए हैं। इनमें से 18 मदरसे हल्द्वानी में और 3 मदरसे कालाढूंगी में स्थित थे। प्रशासन की कार्रवाई का आधार था – उत्तराखंड मदरसा बोर्ड में इन मदरसों का रजिस्ट्रेशन न होना। जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पाया गया कि ये मदरसे बिना किसी वैध अनुमति के संचालित हो रहे थे।

नियमों के मुताबिक, राज्य में संचालित हर मदरसे का पंजीकरण अनिवार्य है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जो भी संस्था नियमों का उल्लंघन करती पाई जाएगी, उस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *