देहरादून में MBBS छात्र ने पत्नी के साथ मिलकर की रिटायर प्रिंसिपल की हत्या

देहरादून में एमबीबीएस छात्र ने पत्नी के साथ मिलकर इंटर कॉलेज के रिटायर प्रिंसिपल की हत्या कर दी है। वारदात के बाद दोनों फरार हैं। जबकि, शव को ठिकाने लगाने में शामिल महिला के भाई और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि हत्या की वजह लेन-देन और अवैध संबंध हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बुधवार को बताया कि सात फरवरी को निधि राठौर निवासी पीठावाला, चंद्रबनी ने पिता श्यामलाल गुरुजी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में पता लगा कि लापता होने के दिन उन्होंने गीता नाम की महिला से फोन पर तीन-चार बार बात की थी। सीसीटीवी में वे किशननगर चौक होते जाते दिखे लेकिन वापस नहीं आए। पुलिस ने गीता के घर पर दबिश दी तो वह पति समेत फरार मिली। पुलिस ने गीता के मायके देवबंद, सहारनपुर से उसके भाई अजय कुमार हिरासत में लिया। अजय के अनुसार दो फरवरी को गीता ने उसे फोन पर बताया कि पति हिमांशु और उसने एक व्यक्ति हत्या कर दी है। तीन फरवरी को अजय देहरादून पहुंचा और चार फरवरी को धनराज चावला निवासी देवबंद सहारनपुर को बुलाया। दोनों मिलकर बुजुर्ग के शव को सफेद कट्टे में बांधकर कार से देवबंद ले गए और साखन की नहर में फेंक दिया। पुलिस ने अजय और धनराज को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *